फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशामुक्त समाज का संदेश देने के लिए 21 सितंबर को होगी नमो युवा रन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजय कुमार ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुग्राम में 21 सितंबर को पांच किलोमीटर लंबी नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य केवल खेल भावना को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।


सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी अजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौड़ में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, रनिंग क्लब, खिलाड़ी, निजी उद्यम क्षेत्र के कर्मचारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और आम नागरिक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन विकसित भारत और नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन




डीसी अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन का रूट मैप समय पर तैयार किया जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को शुरुआत से लेकर समापन तक किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दौड़ मार्ग पर जलपान केंद्र, मेडिकल सहायता टीमें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती रहे।


सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती से होगी व समापन 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा। इस दौरान समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे, जिनमें नमो युवा रन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, डीईओ इंदु बोकन, डीएसओ आरती कोहली, आईटीआई गुरुग्राम के प्रिंसिपल रविंद्र यादव तथा सोहना की प्रिंसिपल सोनिया तक्षक, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें