फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप टावर्स में परिवार कैद: बिल्डर ने लिफ्ट बंद कर रोकी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट का बटन बंद करने और मेहमानों, डिलीवरी एजेंटों व सामान की एंट्री रोकने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-65 स्थित ट्रंप टावर्स में एक परिवार ने बिल्डर एम3एम और प्रबंधन पर उन्हें अपने ही घर में कैद करने जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया है। 36वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के मालिक वरुण सुहाग ने दावा किया कि उनके फ्लोर पर लिफ्ट का कॉल बटन बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही मेहमानों, डिलीवरी एजेंटों और घरेलू सामान की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी।

सुहाग ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो और शिकायत साझा की। मामला वायरल होने के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने लिफ्ट की सुविधा बहाल कर दी। वरुण सुहाग ने एक नवंबर को एक्स पर वीडियो साझा कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने 27 अगस्त को फ्लैट का कब्जा लिया था। 30 अक्तूबर को घर में फर्नीचर शिफ्ट करने के दौरान विवाद शुरू हुआ। इसके बाद बिल्डर और प्रबंधन ने परिवार की आवाजाही में बाधा डालना शुरू किया। सुहाग के अनुसार, लिफ्ट बुलाने के लिए हर बार सहायता डेस्क से संपर्क करना पड़ता था। इसके बाद भी लिफ्ट आने में 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। निजी वाहनों और घरेलू सामान ले जाने में भी परेशानी खड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहाग ने अपनी शिकायत में परिवार की परिस्थितियों का हवाला दिया। उनके साथ दिल की मरीज बुजुर्ग मां और एक साल का बच्चा रहता है। आपात स्थिति में लिफ्ट उपलब्ध न होने से परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। सुहाग ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि मामला सामने आने के बाद बिल्डर ने कार्रवाई की। तकनीकी कर्मचारियों को भेजकर लिफ्ट की सुविधा दोबारा चालू कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को सिर्फ लिफ्ट चालू कराकर भुलाया नहीं जा सकता। मामले में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें