गुरुग्राम। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा कंपनी को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का रोका गया दावा ब्याज सहित देने का आदेश दिया है। आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने यह आदेश दिया। अमेठी यूनिवर्सिटी के कुणाल आनंद ने याचिका में बताया कि 7 अप्रैल 2020 को गोपालगंज में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। मरम्मत पर 4.50 लाख रुपये खर्च हुए, पर बीमा कंपनी ने 3.19 लाख रुपये का ही दावा मंजूर किया। शेष 1.31 लाख रुपये न मिलने पर कुणाल आनंद ने शिकायत की। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने और दस्तावेज की जांच के बाद बीमा कंपनी को आदेश दिया। कंपनी को शिकायतकर्ता को 3.19 लाख रुपये नौ प्रतिशत ब्याज दर से देने होंगे। साथ ही, मानसिक परेशानी के लिए 30 हजार रुपये और कानूनी खर्च के लिए 22 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। संवाद