फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नामी रिटेल स्टोर के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 18 मोबाइल व टैब बरामद, साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नामी ऑनलाइन व रिटेल स्टोर कंपनी बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मार कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने सूचना के पर जांच की और दिल्ली के न्यू अशोक नगर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल व टैब बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी राजकुमार, शेखपुरा का करण, सोनू, यूपी के बिजनौर का अखिल अहमद और मुरादाबाद का प्रशांत कुमार के रूप में हुई।

साइबर क्राइम थाना मानेसर पुलिस को 21 फरवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि फेसबुक पर बिग बास्केट के नाम से सामान बेचने के विज्ञापन आया तो उन्होंने ऑर्डर कर दिया लेकिन पेमेंट के लिए फर्जी लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और इनके खाते से 56,650 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक ब्लॉक में एक ठिकाने पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन व ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर फर्जी लिंक से कर लेते फोन हैक
दिल्ली में छापा मारने पर टीम को बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चलता हुआ मिला। टीम ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक पर बिग बास्केट व डी-मार्ट के नाम से फर्जी विज्ञापन प्रसारित करते थे। विज्ञापन के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर उनसे संपर्क स्थापित किया जाता था। सत्यापन व ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर एपीके फाइल या फर्जी लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन हैक कर लेते थे और फिर बैंकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे। पकड़े गए आरोपियों को इसके बदले सैलरी मिलती थी। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ व बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। इनके द्वारा की गई अन्य साइबर ठगी के मामलों का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें