फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो हजार रुपये में बनाए जा रहे थे फर्जी आधार कार्ड, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, मौके से कंप्यूटर-प्रिंटर और साढे़ 61 हजार की नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी कागजात के माध्यम से दो हजार रुपये में आधार कार्ड और 15 हजार रुपये में जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले केंद्र पर छापा मारा। छापामारी के दौरान भारी संख्या में नकली आधार कार्ड, पैनकार्ड मौके से बरामद किए गए । इस दौरान दस्ते ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही कंप्यूटर-प्रिंटर और करीब साढे़ 61 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की है। मामले में बैंक में काम करने वाली एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त को एक शिकायत मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में एक समुदाय के युवक का नाम बदल कर दूसरे समुदाय के नाम पर आधार कार्ड बनाया गया है। इसकी जांच के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने इंस्पेक्टर हरीश के नेतृत्व में कार्रवाई की। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि गांव टीकरी में श्री नाथ इंटरप्राइजेज पर फर्जी कागजात तैयार करके आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। मौके पर दुकान में दो युवक मिले। जिनकी पहचान सुरेंद्र निवासी प्रेम नगर ओल्ड दिल्ली रोड गुरुग्राम, दीपक कुमार निवासी राजस्थान के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि संचालक दीपक कुमार अपने मोबाइल पर फर्जी साइट newprint.co.in पर असली आधार को एडिट करके फर्जी आधार कार्ड बनाने में मदद करता है। जिसके द्वारा फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे। इस कार्य में हिना नामक एक युवती आरोपियों का साथ देती थी। हिना सेक्टर-7 स्थित यस बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का काम करती है। पुलिस ने हिना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौके पर दुकान पर रखी मेज की दराज से काफी संख्या में आधार कार्ड, पैनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड और एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र अजहर अल घाजाली के नाम से पाया गया, जो मेवात से बना हुआ था। इसके साथ ही व नकद 61525 रुपये मौके पर मिले। इन सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दो हजार रुपये में एडिट करके बिना किसी कागजात के ही आधार कार्ड बनाकर दे देते थे। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के वह 15 हजार रुपये तक वसूल करते थे। फर्जी दस्तावेज आरोपी तैयार करते थे और उनके आधार पर आधार कार्ड यस बैंक सेक्टर-7 में बनाए जाते थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें