फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा के साथी पर आरोप

Sun, 10 May 2026 08:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम के सुशांतलोक क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सहयोगी महेंद्र दल्लन बताया। कॉल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें