बसई गांव के पास झाड़ियों से शव बरामद, पहचान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना अंतर्गत बसई गांव के पास 8 मई की रात को जंगल की झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में शव मिला है। किसी व्यक्ति ने उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से वार करके कुचलकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
8 मई की रात करीब 9 बजे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बसई गांव के पास जंगल की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। बताया जा रहा है कि बदबू आने से कुछ लोग घटनास्थल के पास पहुंचे थे। सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान मृत व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की प्राथमिकी जांच में सामने आया कि किसी व्यक्ति ने उसके सिर व चेहरे पर पर किसी बड़े पत्थर से वार किए हैं। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके यहां पर शव फेंक दिया। मामले की जांच एएसआई कृष्ण कर रहे हैं।
मृत व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैंं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हत्या करने वालों के बारे में पता चल सके। थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा की टीमें भी मामले की छानबीन कर रही हैं।
- अवतार सिंह, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-9 थाना