संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गुरुग्राम का हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर 200 करोड़ रुपये की लागत से 2018 में बनाया गया था। यह फ्लाई ओवर बनने के छह माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया था। फ्लाईओवर निर्माण में प्रयोग की गई घटिया सामग्री के चलते दो-तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 26 मई को फिर से यह फ्लाई ओवर क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने फ्लाई ओवर का दौरा किया। इसके बाद इसकी जांच एनएचएआई की एक्सपर्ट टीम करेगी।
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के निचले हिस्से से प्लास्टर गिरने से सरिये निकल जाने के कारण यह कमजोर हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रविवार रात को 8:45 मिनट पर असुरक्षित घोषित कर फ्लाई ओवर के ऊपर की एक लेन को बंद कर दिया है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेड और कौण लगाए गए हैं। पीक ऑवर्स में सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से लेकर आठ तक छह-छह सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं।
एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि यह फ्लाई ओवर दो-तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है इसके लिए एक्सपर्ट टीम गठित की जा रही है। हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की एक्सपर्ट टीम जांच करेगी।