फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटिका चौक पर सोहना के लिए बनेगा निकास और प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटिन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) वाटिका चौक के आसपास से सोहना की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था करेगा। जिससे कि शहर के अंदर वाहनों की संख्या कम हो सके। इस बारे में जीएमडीए ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक शशिभूषण को पत्र लिखा है। उसमें कहा है कि इसके लिए जरूरत के अनुसार जमीन और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जीएमडीए के अफसरों का कहना है कि सुभाष चौक से लेकर बादशाहपुर की सीमा तक निर्माणाधीन एलिवेटेड के बीच में वाटिका चौक के पास सोहना जाने और वहां से आने वालों के लिए प्रवेश और निकास की व्यवस्था होने से शहर के अंदर आने वाले वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। साथ ही इस मार्ग से सोहना जाने वालों को भी राहत मिलेगी और वह भी शहर के अंदर इस मार्ग पर न आकर जाम से बच सकेंगे।
जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि सुभाष चौक से बादशाहपुर तक के इस एलिवेटेड में वाटिका चौक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। इसके एक तरफ गोल्फ कोर्स सेक्टर 67-68 है। दूसरी ओर, द्वारका दिल्ली एक्सप्रेसवे है। इसका निर्माण एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है। जिसे अप्रैल 2022 तक पूरा किए जाने की योजना है। इसीलिए वाहनों के निकास और प्रवेश की व्यवस्था एनएचएआई के माध्यम से हो तो बेहतर होगा
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के अनुसार वाटिका चौक के आसपास अंडरपास का भी निर्माण होगा। इसे भी एनएचआई बनाएगा। हालांकि, अंडरपास को पहले ही प्रस्तावित किया गया था। इस्लामपुर में भी एक और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। इस परियोजना में घाट चौक और वाटिका चौक के बीच सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी शामिल है। इसमें कुल तीन अंडरपास और दो फ्लाईओवर प्रस्तावित है।
टीम कर रही है सर्वे
नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक शशि भूषण का कहना है कि जीएमडीए से यह प्रस्ताव मिल गया है। जिसके आधार पर विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम इस काम में लगा दी गई है। जो कि यह सर्वे कर रही है कि किस स्थान से सोहना से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की जाए। इस प्रोजेक्ट के लिए कौन का स्थान सही होगा। कितनी धनराशि और कितनी जमीन की जरूरत होगी। इस बारे में जल्दी ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। उसी आधार पर यह प्रस्ताव जीएमडीए के अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें