फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचटेट परीक्षाएं नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट परीक्षाएं नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सजग
विज्ञापन

- एचटेट परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 30 व 31 जुलाई को आयोजित करवाई जाएंगी एचटेट परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) बुधवार 30 जुलाई व 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देंश दिए। उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षा के लिए नूंह में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतजाम सुनिश्चित करें।
यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की सुविधा का अभाव है तो उसे समय रहते दूर कर लें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली जाएं। परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व सरकार का पूरा सहयोग करें। परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसी प्रकार 31 जुलाई को लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा के लिए जिला नूंह में बनाए गए 12 सेंटर
एचटेट परीक्षा के लिए जिले में 12 सेंटर बनाए गए है, जिनमें पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी पार्क के पास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान मालब, वार्ड नंबर-12 के पंडित मोहल्ला स्थित हिंदू विद्या निकेतन, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित प्रयास इंटरनेशनल स्कूल, यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह, दिल्ली-अलवर रोड स्थित अल हसन स्कूल आकेड़ा, तावड़ू रोड स्थित मारिया मंजिल स्कूल, शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला कॉलेज सालाहेड़ी, पलड़ी रोड स्थित सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल, एसओएस हरमन पब्लिक स्कूल पल्ला शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें