फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफायर 90 मॉल के 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने 18 स्पा सेंटरों पर मारे छापे
विज्ञापन

नंबर गेम-10 बजे रात में शुरू हुआ छापा
नंबर गेम-5 घंटे चली छापे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटरों पर छापे मारे। पुलिस के अनुसार, 18 में से आठ स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान करीब 30 महिलाएं और 20 पुरुष मौके पर मिले। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के अलावा भौतिक व दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
रात करीब 10 बजे शुरू हुए छापे की कार्रवाई सुबह करीब तीन बजे तक चली। करीब छह घंटे चले इस अभियान में लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान बंद लगे स्पा के तालों को ग्राइंडर से काटकर व कुछ को खुलवाकर भी चेक किया गया। साथ ही महिलाओं से पूछताछ कर उनकी परिस्थितियों और गतिविधियों में किसी के दबाव या मदद की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मौके पर मिले पुरुषों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी अपनी टीम के साथ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। यह कार्रवाई एसीपी मुख्यालय-I अभिलक्ष जोशी की निगरानी में हुई। एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत शुक्रवार देर रात कार्रवाई की गई। सीसीटीवी फुटेज जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें