फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून में हर साल यही कहानी ब्यां करता है नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से हो रहा जलभराव, नहीं किया गया स्थायी समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बीते दो दिन से हो रही बारिश का असर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में देखने को मिल रहा है। बीते दस वर्षों की तरह एक बार फिर जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आ गई। अस्पताल के बेसमेंट वार्ड में सीवर का गंदा पानी भर गया, जबकि बिजली के पैनल रूम तक पानी पहुंचने से सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने बेसमेंट वार्ड में भर्ती मरीजों को तत्काल अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया, ताकि उपचार प्रभावित न हो और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। अस्पताल प्रशासन ने मानसून से पहले ही नगर निगम गुरुग्राम, पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर को पत्र लिखकर जलभराव व सीवर ओवरफ्लो की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी। इसके बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बारिश के बाद एक बार फिर अस्पताल परिसर में वही हालात बन गए।
विज्ञापन



बिजली व्यवस्था पर भी खतरा
बारिश के बाद पैनल रूम में पानी भरने से बिजली व्यवस्था पर भी खतरा मंडराने लगा। एहतियात के तौर पर संबंधित कर्मचारियों ने स्थिति पर लगातार नजर रखी और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने माना कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


लाखों रुपये खर्च के बाद नहीं हो पा रहा समाधान
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। लगभग हर मानसून में बेसमेंट वार्ड में जलभराव और सीवर का दूषित पानी भर जाता है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरम्मत कार्य पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
फिसलन और सीलन की स्थिति
बेसमेंट की दीवारों से लगातार पानी रिसने के कारण वार्ड में फिसलन और सीलन की स्थिति बनी हुई है। दीवारों से रिसता पानी और सीवर के दूषित जल की बदबू पूरे बेसमेंट में फैल रही है, जिससे मरीजों, उनके तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फर्श पर लगातार नमी रहने से फिसलकर हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

-
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जलभराव व सीवर ओवरफ्लो रोकने के प्रभावी उपाय करने की मांग की है। स्थायी समाधान होने पर हर मानसून में बनने वाली यह समस्या समाप्त हो सकेगी।-डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें