फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-10ए में सड़क खुदाई के बाद नहीं लगाए बैरिकेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए में नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएवी स्कूल के पास सीवर लाइन के काम के लिए सड़क को खोदा गया है, लेकिन काम के बाद भी निगम की ओर से मौके पर सुरक्षा के लिए बैरिकेड नहीं लगाए गए हैं। इससे यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी गीता ने बताया कि मंगलवार को हुई तेज बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव हो गया था। इस दौरान सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा पहले से ही खुदा हुआ था, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। बारिश का पानी जमा होने के कारण सड़क ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी।निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक सुरक्षा के लिए बैरिकेड और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें