फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पल-पाल की गतिविधियां कैमरे में होगी कैंद, सब पर होगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी की सड़कों पर दूसरे चरण में 211 स्थानों पर हाई फ्रिक्वेंसी कैमरे लगाने की योजना
विज्ञापन



मयंक तिवारी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पल-पाल की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी। जीएमडीए की दूसरे चरण में 211 स्थानों पर हाई फ्रिक्वेंसी के कैमरे लगाने की योजना है। अभी जीएमडीए की ओर से 218 स्थानों पर 1185 कैमरों से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे चरण में पुलिस की ओर से किए गए सर्वे के बाद ऐसे प्वाइंट को रखा गया है, जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं और पुलिस की जांच प्रभावित होती है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अपराध की जांच में कैमरे सहायक हैं। दूसरे चरण में कैमरे लगने के बाद उन्हें किसी भी तरह की वारदात सुलझाने में कम समय लगेगा।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आने-जाने वालों की गतिविधियों को कैद करने के लिए जीएमडीए की ओर से दूसरे चरण में लगने वाले कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जीएमडीए के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की जांच में ऐसे प्वाइंट सामने आए हैं जिसको कैमरे से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार लगने वाले कैमरे हाई फ्रिक्वेंसी के होंगे। पुलिस टीम के सर्वे के बाद जीएमडीए के अधिकारियों के साथ पुलिस की बैठक हो चुकी है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कैमरों की स्थिति और उनके लगने वाले अपडेट को लेकर बैठक कर चुके हैं।





पहले चरण में लगने वाले कैमरों का ब्योर

: कुल स्थान-218, कुल कैमरे-1185, एएनपीआर कैमरों की संख्या 301, जिन्हें 28 स्थानों पर लगाया गया है।
: आरएलवीडी कैमरों की संख्या 102 है, जिसे 13 स्थानों पर लगाया गया है।
: पीटीजेड कैमरों की संख्या 26 है जिसे 26 स्थानों पर लगाया गया है।
: डोम कैमरों की संख्या 6 है जिसे 6 स्थानों पर लगाया गया है।
: सामान्य 750 कैमरों से भी सर्विलांस होता है।

शहर की सीमा में घुसने से लेकर निकलने वालों पर रहेगी नजर

पुलिस और जीएमडीए के सर्वे में उन स्थानों को दूसरे चरण में रखा गया है जिसमें आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। गो तस्करी को अंजाम देने वालों के दिल्ली-मेवात, राजस्थान, फरीदाबाद से आने व जाने पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी। अभी कुछ प्रमुख प्वाइंट पर कैमरे लगे हुए हैं जिसके कारण मामले की जांच में परेशानी आती है।
विज्ञापन




जीएमडीए की ओर से दूसरे चरण में 211 प्वाइंट पर कैमरे लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। पुलिस ने आवश्यकता के प्वाइंट की सूची जीएमडीए को दे दी है। दूसरे चरण में कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक अनियमितता बरतने से लेकर अन्य मामलों की जांच में आसानी होगी।
- सुरेश कुमार, एसीपी हेडक्वार्टर, ट्रैफिक, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें