फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगों से पुलिस भी नही सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई के खाते से निकाले 1.43 लाख, पुलिस अधिकारी की बेटी से 2.21 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठग अब आम लोगों के साथ ही पुलिस विभाग के कर्मचारियों को भी शिकार बना रहे हैं। गुरुग्राम में ही ऐसे दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में पुलिस लाइन निवासी सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शक्ति सिंह के बैंक खाते से 1,43,433 रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मामले में भोंडसी ट्रेनिंग सेंटर की पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस अधिकारी की बेटी से 2.21 लाख रुपये की ठगी की गई है।
एएसआई शक्ति सिंह ने साइबर अपराध थाना पश्चिम को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को वह अपनी ड्यूटी पर थेे। इस दौरान उनके मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक के खाते से रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। दो बार 50-50 हजार रुपये व तीसरी बार 43,433 रुपये डेबिट करने का मैसेज आया। एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें न कोई कॉल आया और न ही कोई लिंक। एएसआई शक्ति सिंह का कहना है कि किसी ने उसका मोबाइल हैक करके रुपये निकाले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस लाइन आरटीसी भोंडसी में तैनात पुलिसकर्मी की बेटी से भी साइबर ठगों ने 2.21 लाख रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने पीड़ित युवती को होटल रिव्यू करके मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। पीड़िता ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में शिकायत दी। उसने बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर से रेस्तरां का रिव्यू करने के बदले रुपये कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ा गया और एक खाता खुलावाकर रुपये भी निवेश कराए गए। जालसाजों ने युवती को अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। जालसाजों के झांसे में आकर पीड़िता ने 22 से 24 अगस्त तक अपने और अपनी मां के बैंक खाते से कुल 2.21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब वह पैसे वापस नहीं निकल पाई तो ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें