फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार माह पहले टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-99ए में जर्जर सड़क का होना है निर्माण, 27.8 लाख रुपये किए थे आवंटित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित परीना कोबन सोसाइटी के पीछे वाली सड़क कई दिन से क्षतिग्रस्त है। 400 मीटर की यह सड़क परीना लक्ष्मी, गोपालपुर, गढ़ी हरसरू के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पिछले साल अक्तूबर में, मानेसर नगर निगम ने सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 27.8 लाख रुपये आवंटित किए थे और तीन महीने की समय सीमा तय की थी, लेकिन अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता जर्जर होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। हाल ही में हुई बारिश से पूरी रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


लोग बोले - प्रशासन का नहीं है बिल्कुल ध्यान
अक्तूबर में टेंडर पास होने के बाद भी कई दिन से काम शुरु नहीं किया गया। इससे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रशासन इस समस्या पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। -संतोष सिंह, परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट सोसाइटी, निवासी
विज्ञापन


सड़क की खराब स्थिति के रोजाना धूल-मिट्टी में उड़ता रहता है। इससे लोगों का सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान कीचड़ से हो कर गुजरना पड़ता है। - जतिंदर कुमार, परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट सोसाइटी, निवासी



प्रदूषण के कारण अक्तूबर से काम शुरू नहीं करवाया गया। इस काम को करीब 10 दिन में शुरू करवाया जाएगा। - सुशील, एक्सईएन मानेसर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें