फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी टोल पर फास्टैग के बाद भी लग रहीं वाहनों की लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यस्त समय में वाहनों को निकलने में लग रहे 10 से 25 मिनट, सेंसर नहीं कर रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक सितंबर से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर संचालित बंधवाड़ी टोल प्लाजा का फास्टैग सिस्टम शुरू हो गया है। इसके बावजूद टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की दुश्वारियां खत्म होने के बजाय बढ़ गई हैं। पीक आवर्स में टोल प्लाजा पार करने में लोगों को 10 से 25 मिनट तक लग रहे हैं। इस दौरान टोल बूथ पर 150 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई गाड़ियों का फास्टैग रीड न होने की वजह से परेशानी हुई। ऐसे में उन्हें कैश टोल टैक्स देना पड़ा।
बंधवाड़ी टोल प्लाजा से हर रोज 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। वाहनों से टोल टैक्स कैश या ई-वॉलेट के माध्यम से वसूल किया जाता था। इस कारण यहां टोल क्रॉस करने के लिए वाहनों का लंबा जाम लग जाता था। टोल प्लाजा को जाम मुक्त बनाने के लिए लोग लंबे समय से फास्टैग की मांग कर रहे थे। अब यहां की 21 लेन में 15 लेन फास्टैग वाले वाहनों के लिए निर्धारित हैं। अन्य लेन कैश वाले वाहनों के लिए हैं। यहां कैश के साथ ही फास्टैग सुविधा होने के बाद भी सोमवार को पीक आवर्स में वाहनों का दबाव दिखा था।
विज्ञापन

मंगलवार को भी पीक आवर्स में लोगों की परेशानी पर विराम नहीं लगा। टोल प्लाजा मैनेजर अमित सिन्हा के मुताबिक, नया सिस्टम लागू होने पर शुरुआती दिनों में कुछ परेशानी आती है। स्थिति को सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा। लोगों से फास्टैग लगवाने की अपील की जा रही है। साथ ही उन्हें फास्टैग के फायदे बताकर जागरूक भी किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर दोनों ओर कैंप लगाकर फास्टैग बनाए जा रहे हैं।

इनसेट
सेंसर के काम नहीं करने से हो रही दिक्कत
टोल प्लाजा की किसी लेन पर वाहन आसानी से निकल रहे थे, तो किसी पर दिक्कत थी। सेंसर के काम न करने पर टोल कर्मी हैंडस्कैनर मशीनों से कारों के पास जाकर फास्टैग स्कैन करते दिखे। इसके बाद लेन का बूम खुल सका। इस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

इनसेट
लेन पर मार्शल होंगे तैनात
बंधवाड़ी टोल प्लाजा का प्रबंधन लोक निर्माण के पास है। यहां टोल संचालन कंपनी फास्टैग लेनों में मार्शलों की तैनाती करेगी। ताकि फास्टैग लेन में अनधिकृत वाहन न घुस पाएं। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा में बिना फास्टैग वाले वाहन अगर फास्टैग लेन में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें जुर्माने के रूप में दो गुना टोल देना पड़ता है। जुर्माने से बचने के लिए लोग फास्टैग और कैश लेन का संजीदगी से ध्यान रखते हैं। जबकि, बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर अभी यह व्यवस्था नहीं हैं। जिसके चलते बिना फास्टैग वाले वाहन भी फास्टैग लेन में घुस जाते हैं। जिससे अव्यवस्था फैल रही है। इससे निपटने के लिए ही मार्शलों की तैनाती होगी।
विज्ञापन



चेचिस नंबर के आधार पर लगा फास्टैग नहीं हो रहा रीड
टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इसके पीछे फास्टैग को सेंसर द्वारा रीड न करना भी है। बताया गया कि काफी संख्या में टोल प्लाजा से बिना फास्टैग वाले वाहन निकल रहे हैं। जबकि, यहां से गुजरने वाले तमाम वाहन ऐसे भी हैं, जिन पर लगा फास्टैग चेचिस नंबर के आधार पर लगा है। इसे टोल प्लाजा का सेंसर रीड नहीं करता है। उसी फास्टैग को टोल प्लाजा का सेंसर रीड करेगा, जो वाहन के नंबर के आधार लगा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें