फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11 बार आशियाने सौंपने के आदेश के बाद भी प्रदर्शन करने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेरा में 12 बार हो चुकी है सुनवाई, इंपीरिया आशियारा सोसाइटी के आवंटी कर रहे अपने घर का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया आशियारा सोसाइटी के आवंटियों ने प्रोजेक्ट स्थल पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। आवंटी प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने और खरीदारों को सौंपने की मांग कर रहे थे।अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत इस सोसाइटी में 992 आवंटियोंं को उनके घर मिलने हैं।
विज्ञापन

आवंटियों ने बताया कि उनके प्रोजेक्ट पर हरेरा में 12 बार सुनवाई हुई है। 11 बार घरों को सौंपने के लिए डेट दिया, मगर अभी तक उन्हें घर नहीं मिले हैं। बिल्डर के विभिन्न विवादों के कारण पिछले तीन साल से लोग इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए आवंटियों ने प्रोजेक्ट के रुके हुए काम को जल्द पूरा कराने की मांग रखी है। अनामिका गर्ग, देवेश कुमार तिवारी, संजू रानी, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह, मनीष श्रीवास्तव, संजीव सैनी, यशपाल सांगवान, विवेक कुमार यादव, रश्मि मुखर्जी समेत करीब 40 खरीदारों ने प्रदर्शन से पहले आशियारा के प्रोजेक्ट स्थल पर बैठक की और अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। इसके बाद आवंटियों ने प्रोजेक्ट गेट के पास नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें