फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेढ़ माह बाद भी 500 किशोरियों को नहीं लग पाई एचवीपी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 20000 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी लक्ष्य के मुकाबले प्रगति बेहद कम रही है।



स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 20 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके विपरीत अब तक केवल 332 लड़कियों का ही टीकाकरण हो पाया है, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। एक हजार का आंकड़ा भी पार न कर पाना अभियान की धीमी गति को दर्शाता है।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. लोकेंद्र ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण करवा सकें। अभिभावक यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे अपनी बेटियों का पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही वे सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से करें संपर्क
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण प्रतिदिन निशुल्क किया जा रहा है। हालांकि रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहती है। डॉक्टरों के अनुसार टीका लगने के बाद हल्का दर्द या बुखार सामान्य है। यह दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है। नागरिक अस्पताल के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैक्सीनेशन जारी है। अभियान को गति देने के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में अब तक 332 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अभियान की धीमी रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब जागरूकता बढ़ाने पर जोर दे रहा है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।- डाॅ. जयप्रकाश, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें