फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्यमियों ने क्षेत्र में सुविधाओं के सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं को लेकर उद्यमियों ने चिंता जताई है। उद्यमियों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा और सड़कों की मरम्मत से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए उद्यमियों ने एचएसआइआइडीसी के एजीएम को पत्र भेजकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उद्यमियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में करीब पांच साल से कई मरम्मत के काम नहीं हो पाए हैं। सड़कों की हालत सुधारने के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उनका कहना है कि उद्योग चलाने के लिए बेहतर सड़क, सफाई और सुरक्षा जैसी सुविधाएं जरूरी हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम मानेसर और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआइआइडीसी) के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में सफाई को छोड़कर अन्य सभी काम एचएसआइआइडीसी द्वारा किए जाने हैं। उद्यमियों ने मांग की है कि सफाई का काम भी एचएसआइआइडीसी को सौंपा जाए, ताकि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें