फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एडीएम हितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करते समय सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत का पूरा विवरण, की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति स्पष्ट व तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए।
विज्ञापन


इससे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के समाधान शिविरों की समीक्षा की और सभी डीसी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें। वीसी के बाद एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें