फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18.5 किलोमीटर सड़क और सार्वजनिक जगहों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
- फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और राइट ऑफ वे खाली कराए, कई इलाकों में चला अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की एनफोर्समेंट विंग ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 18.5 किलोमीटर सड़क और सार्वजनिक जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और राइट ऑफ वे पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहन चालकों की आवाजाही सुगम बनाना है।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। सेक्टर-20 की आउटर रोड पर करीब 1.2 किलोमीटर क्षेत्र में 30 अतिक्रमण हटाए गए। यहां ढाबे, शेड और अवैध रेहड़ी-पटरी लगी थीं। ग्वाल पहाड़ी रोड पर करीब 500 मीटर क्षेत्र से दुकान, टिन शेड और अवैध बोर्ड हटाए गए।
विज्ञापन

ओल्ड एमजी रोड पर करीब 3.8 किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई कर 31 अतिक्रमण हटाए गए। वहीं, सेक्टर-24/26, 26ए और 26ए/12 में करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र से निर्माण सामग्री, अवैध शेड, कियोस्क और अन्य अनधिकृत ढांचे हटाए गए। सेक्टर-27/28 और 27/43 में चार किलोमीटर हिस्से में फुटपाथ और साइकिल ट्रैक खाली कराए गए। सेक्टर-54/55 और 55/56ए में करीब 1.5 किलोमीटर सड़क से 27 अतिक्रमण हटाए गए। सेक्टर-52ए/53/43 और 53/58 में भी 2.5 किलोमीटर क्षेत्र से 20 अतिक्रमण हटाए गए। इनमें अवैध रेहड़ियां और सार्वजनिक जगह पर रखी निर्माण सामग्री शामिल थी।
विज्ञापन

व्यापार केंद्र और गोल्फ कोर्स रोड पर भी कार्रवाई-
टीम ने व्यापार केंद्र रोड और गोल्फ कोर्स रोड का निरीक्षण कर रास्ते में बाधा बन रही कुछ ग्रिल हटाईं। दुकानदारों को राइट ऑफ वे में सामान नहीं रखने के निर्देश दिए गए। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास इफ्को चौक की ओर जाने वाले जंक्शन पर भी अतिक्रमण हटाया गया। जीएमडीए अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें