फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बडकली चौक पर फिर शुरू हुआ अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे के बडकली चौक पर एक बार फिर अतिक्रमण शुरू हो जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुछ ही दिनों पहले प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यहां अवैध चबूतरों और टीन शेड को हटवाया था, जिससे लोगों को राहत मिली थी और मार्ग सुचारू रूप से खुल गया था। लेकिन अब स्थिति फिर पहले जैसी होती नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ समय तक अतिक्रमण नहीं हुआ। लेकिन धीरे-धीरे फिर से दुकानदारों और अन्य लोगों ने सड़क किनारे कब्जा जमाना शुरू कर दिया। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार अतिक्रमण होना प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल खड़ा करता है। यदि समय रहते प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जाए तो इस समस्या से स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब बीडीपीओ विशाल आजाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सचिन, राहुल, महेंद्र, हरीश, चरनी और ओमकार साहू सहित कई स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण के खिलाफ स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार की कार्रवाई से बेहतर है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा कब्जा करने की हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें