फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शंकर चौक, उद्योग विहार, दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण

Mon, 15 Sep 2025 06:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान किया जब्त, उद्योग विहार फेज-5, ओल्ड दिल्ली रोड और डूंडाहेड़ा क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी व अस्थायी ढांचों पर कार्रवाई
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम ने शहर की सड़कों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अभियान चलाया। सोमवार को निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट एन्फोर्समेंट टीम ने उद्योग विहार फेज-5, ओल्ड दिल्ली रोड डूंडाहेड़ा, शंकर चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया और लोगों का सामान भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान टीम ने रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे, टपरीनुमा व शेडनुमा ढांचों सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाया। टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में सड़क, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें