फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर 56 से हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निगमायुक्त ने चेताया, सड़कों-फुटपाथों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई सेक्टर-56 क्षेत्र में की गई, जहां टीम ने मुख्य सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान रेहड़ी-पटरी, खोखे, अस्थाई टीनशेड एवं अन्य प्रकार के अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही, अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया गया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने की स्थिति में उनके विरुद्ध और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें