फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर की कई सड़कों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम लगातार शहर की सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में जुटी हुई है। मंगलवार को टीम ने संत रविदास मार्ग, लक्ष्मण विहार, रेलवे रोड, मेफील्ड गार्डन, निर्वाणा सेंट्रल रोड, इस्लामपुर, सेक्टर-38, सोहना रोड, बादशाहपुर, सुभाष चौक, सेक्टर-47 समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने न केवल अवैध अतिक्रमण हटाया बल्कि अतिक्रमण करने वालों की रेहड़ी-पटरी और अन्य सामान को भी जब्त किया। विशेष रूप से खोखे और शेडनुमा स्ट्रक्चरों सहित अन्य अस्थाशशी प्रकार के अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिससे सडक़ें और सार्वजनिक स्थान अतिक्रमण मुक्त हो रहे हैं। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी कि भविष्य में पुन: अतिक्रमण करना अपराध होगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य गुरुग्राम को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त शहर बनाना है। इस दिशा में स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम लगातार सडक़ों और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें