फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करके धरना दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारी करीब 12 मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
कस्बे के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कर्मचारियों की मांगों में यात्रा भत्ता, डायरी भुगतान, रेन कोट, साबुन का पैसा समय देना, कर्मचारियों के पहचान पत्र, मृतक कर्मचारी की पेमेंट तय समय पर, स्टाफ क्वार्टर बनवाने, रायपुर बूस्टिंग स्टेशन की चाहरदीवारी कराने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला प्रधान महेंद्र चुटानी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफ कर रही है। सरकार द्वारा किए गए वायदों को पूरा न करने से कर्मचारियों में भारी रोष व गुस्सा पनप रहा है। अगर सरकार जल्द ही कर्मचारियों को लंबित मांगों को पूरा नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरना प्रदर्शन में यूनियन चेयरमैन रविंद्र शर्मा, सचिव प्रदीप मलिक, कोषाध्यक्ष यशबीर शर्मा, कैलाश चंद, मीर सिंह, सुमेश कुमार, शंभु राघव व रमेश दहिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें