फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कर्मचारियों ने 30 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
23वें दिन भी हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुराने नगर निगम कार्यालय में हुई हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर ने की। संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक 1175 फायर मैन और 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश जारी नहीं होते, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की भी मांग की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं होते, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें