गुरुग्राम। राजीव चौक के पास बुधवार को लगी रेहड़ी पर पानी लेने गए युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोहना के अरावली होम्स निवासी सचिन श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह रेहड़ी से पानी लेकर वापस सर्विस रोड को पार करके हाईवे की तरफ जो रहे थे, तभी पीछे से ऑटो ने तेज टक्कर मार दी। उनकी पत्नी ने उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। संवाद