फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लिपकार्ट कंपनी में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को पेट दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। पातली स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में रात को ड्यूटी पर आए 26 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान चरखी दादरी जिले के दुधवा निवासी हरीश के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरीश रात को फ्लिपकार्ट कंपनी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक पेट में दर्द होने लगा। कंपनी में मौजूद डॉक्टर ने उसे दवा दी, जिसके बाद उसने कुछ देर तक काम भी किया। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच वह पेट दर्द के कारण बाथरूम में गया। वह वहीं बैठा रह गया। सुबह करीब 8:30 बजे कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने उसे बाथरूम में देखा। इसके बाद उसे उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल मानेसर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें