फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुनियादी कौशल को मजबूत करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण हरियाणा मिशन में 17वें सप्ताह का क्यू कार्ड जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17वें सप्ताह की शिक्षण योजना और क्यू कार्ड जारी किए गए हैं। क्यू कार्ड में निर्धारित पाठ्यक्रम 7 नवंबर तक पूरा कराया जाएगा। इस सप्ताह शिक्षकों का मुख्य ध्यान विद्यार्थियों के भाषा, गणित और अंग्रेजी के बुनियादी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ पिछले अध्यायों के दोहराव पर रहेगा। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे पिछले पाठों और विषयों को पूरा कराएं। साथ ही सीखने में पिछड़ रहे बच्चों के लिए विशेष रिवीजन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान लेखन, कहानी, अभिनय, बोर्ड गेम, मौलिक भाषा विकास और अपनी कक्षा की सजावट के बारे में बताया जाएगा। अच्छे काम पर बच्चों की सराहना करने जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। गणित में दो अंकीय संख्याओं का जोड़ और दैनिक जीवन में सही संक्रिया चुनना तथा अंग्रेजी में वाक्य निर्माण करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षा-तीन में हिंदी में शब्दों से वाक्य बनाना और चित्र या विषय पर 5 से 7 वाक्य लिखना सिखाया जाएगा। गणित में आधा, तिहाई और चौथाई को समझाने और चित्रों में उनकी पहचान कराने पर जोर रहेगा। वहीं, अंग्रेजी में बड़ों से बातचीत करना और सीखी गई बातें साझा करना सिखाया जाएगा।

कक्षा-चार में हिंदी में पाठ-9 मिठाइयों का सम्मेलन, गणित में पाठ सामान समूह और अंग्रेजी में यूनिट-3 का पाठ-7 शामिल है। कक्षा-पांच के विद्यार्थियों को हिंदी में पाठ-9 न्याय, गणित में पाठ-9 डिब्बे और स्केच और अंग्रेजी में यूनिट-4 का पाठ-7 पढ़ाया जाएगा। इन सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रिवीजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन के तहत हर सप्ताह का क्यू कार्ड जारी होता है। इससे शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाने में आसानी होती है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पहले से सीखे हुए पाठों को दोहराने के साथ भाषा, गणित और अंग्रेजी के बुनियादी कौशल को मजबूत करना है। -सुमिता रांगी, जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें