फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने समाधान शिविरों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निपटान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता और गंभीरता के साथ लिया जाए तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।



निगमायुक्त ने कहा कि सभी संयुक्त आयुक्त और कार्यकारी अभियंता विशेष रूप से पुरानी लंबित और दोबारा खोली गई शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों की अनदेखी या अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




शिकायत समाधान की होगी साप्ताहिक समीक्षा


निगमायुक्त ने निर्देश दिया कि हर अधिकारी प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से पहले निगमायुक्त को पेंडेंसी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजे। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं हर बुधवार को शिकायतों की समीक्षा करेंगे ताकि समाधान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपस्थित रहेंगे कार्यकारी अभियंता


इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में सभी कार्यकारी अभियंताओं की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी प्रभावी रूप से हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें