फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूनिवर्सिटी कैंपस में नो रैगिंग पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेशर्स की सुरक्षा के लिए पोस्टर और कमेटियां सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फ्रेशर्स की सुरक्षा को लेकर तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नए छात्रों को सुरक्षित और अच्छा माहौल देने के लिए कैंपस में जगह-जगह नो रैगिंग जोन के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के लिए एंटी रैगिंग कमेटियां भी सक्रिय कर दी गई हैं।

इन पोस्टरों के जरिये छात्रों को बताया जा रहा है कि रैगिंग कानूनन अपराध है और इसमें शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। साथ ही नए विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि परेशानी होने पर वे तुरंत कॉलेज प्रशासन या एंटी रैगिंग हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनल कमेटियां भी बनाई गई हैं जो कि नियमित रूप से यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ द्रोणाचार्य कॉलेज में भी रैगिंग को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि रैगिंग को रोकने के लिए विद्यार्थियों को दाखिले के समय फार्म भरवाया जाता है और उस पर उनके अभिभावकों के हस्ताक्षर कराया जाता है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नए विद्यार्थियों को भयमुक्त माहौल देने के लिए एंटी रैगिंग कमेटियां सक्रिय की गई हैं। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। - संजय कौशिक, वाइस चांसलर, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें