फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें श्रमिक कल्याण, बोर्ड की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
जांगड़ा ने कहा कि श्रमिक कल्याण सरकार, उद्योग और श्रमिकों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने योजनाओं का लाभ अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अध्यक्ष ने अनधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों को भी बोर्ड में पंजीकृत कराने के प्रयास करने को कहा। इससे अधिक श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बैठक में यह मुद्दा उठा कि गुरुग्राम से बोर्ड को सबसे अधिक अंशदान मिलता है। हालांकि, जिले से वर्तमान में कोई सदस्य मनोनीत नहीं किया गया है। औद्योगिक प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम को बोर्ड में उचित प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता
अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया ने भी गुरुग्राम के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम से सर्वाधिक अंशदान के बावजूद, यहां के श्रमिक योजनाओं का कम लाभ ले रहे हैं। कटारिया ने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष आरएल शर्मा और प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के अध्यक्ष दीपक मैनी ने सुझाव पत्र सौंपे। ये पत्र श्रमिक कल्याण योजनाओं और बोर्ड की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने से संबंधित थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें