फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निगम अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 का निरीक्षण किया। इस दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा से पंचगांव चौक तक हाइवे के दोनों तरफ बने नालों और ड्रेनों की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान कई जगह ड्रेनों में गाद और मिट्टी जमा मिली। आयुक्त ने कहा कि बारिश के समय यही गंदगी जलभराव का कारण बनती है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 मई तक सभी ड्रेनों की पूरी तरह सफाई कराई जाए। आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने एनएचएआई को ड्रेनों की सफाई के साथ जरूरत पड़ने पर पंप सेट लगाने और स्थायी नालों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें