फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली के तार चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सीआईए की टीम ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी प्रहलाद पुत्र समुद्र निवासी गांव चांदपुर, थाना गोपालगढ़ राजस्थान कोको गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वर्ष 2024 में थाना पिनगवां क्षेत्र के अंतर्गत एक मीट फैक्ट्री को जाने वाली बिजली लाइन से करीब 5100 मीटर तार और 200 मीटर केबल चोरी कर ली गई थी। यह वारदात रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी बिजली चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों पिनगवां, नगीना, पुनहाना और सदर नूंह में करीब 09 मामले दर्ज हैं । पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा सहित चोरी के मामलें दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें