फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगे 705 वाहनों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों पर लगा 70.50 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मार्च माह के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 705 वाहनों के चालान काटे। पुलिन ने इन वाहनों के चालकों पर 70.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात पुलिस ने 1 से 31 मार्च तक अभियान चलाया। जांच के दौरान वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगा पाया गया। पुलिस ने शीशों से फिल्म हटवाने के साथ ही उनका चालान भी काटा।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव ने बताया कि सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिस वाहन पर ब्लैक फिल्म लगी मिलती है, उसका मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार चालान काटा जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें