फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

540 झुग्गियों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरस्वती कुंज और सेक्टर-53 के पास बनी झुग्गियों में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने दबिश देकर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। यहां 540 झुग्गियों में 153 किलोवाट बिजली की चोरी होती मिली। 200 किलोवाट का अवैध ट्रांसफॉर्मर भी लगा मिला। इस मामले में जुर्माने की राशि अभी तय नहीं की गई है। यह राशि उपमंडल आपरेशन तय करेगा।
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग की टीम को शहर के पॉश इलाके सरस्वती कुुंज व सेक्टर-53 के पास बनी झुग्गियों में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इसे पकड़ने के लिए विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता प्रवीण यादव ने उपमंडल अभियंता मुकेश गौड़ व मनीष सनवाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया। 540 झुग्गियों में बिजली चोरी पाई गई। आपूर्ति के लिए बिजली कर्मियों की मिलीभगत से 200 किलोवाट का ट्रांसफार्मर भी यहां लगा मिला। विजिलेंस इसकी भी जांच करेगी। आखिर यह ट्रांसफार्मर किसने लगवाया। मंगलवार देर रात तक यहां छापेमारी का अभियान जारी रहा।
सरस्वती कुंज के पास झुग्गियों में बिजली चोरी व ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के मामले में जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसी अग्रवाल, मुख्य अभियंता, दिल्ली जोन, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें