फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण मुद्दे पर किया आरपार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना कस्बे में बिजली विभाग के कर्मचारियों का निजीकरण मुद्दे को लेकर धरना व प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उक्त विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों के चारों संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए हिस्सा लिया था। वहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार को 15 अगस्त से पहले मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है।

कस्बे में मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करके धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। विरोध प्रदर्शन ऑल हरियाणा बिजली कर्मचारी, इंजीनियर्स एवं उपभोक्ता संघर्ष मंच के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान विजयपाल व उस्मान द्वारा संयुक्त रूप से की गई। यूनिट प्रधान विजयपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है जो बिजली विभाग को निजीकरण करने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मांगें न माने जाने पर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कर्मचारी 6 अगस्त से 8 अगस्त तक एसडीओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जबकि कर्मचारी 11 अगस्त से 13 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं कर्मचारीगण कस्बे में 5 अगस्त को भी धरना व प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें