फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैस उपभोक्ताओं ने 16 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो लगेगी कॉमर्शियल दर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के करीब दो लाख उपभोक्ताओं को प्रक्रिया करनी है पूरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी जरूरी हो गई। अगर वह समय से ऐसा नहीं करते हैं तो 16 अगस्त के बाद घरेलू गैस सिलेंडर पर कॉमर्शियल दर देनी होगी। जिले में करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको यह प्रक्रिया पर पूरी करनी है। इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अपनी संबंधित गैस एजेंसी से भी संपर्क कर ई-केवाईसी पूरा करा सकते है।
विज्ञापन


ई-केवाईसी प्रक्रिया होने से उपभोक्ताओं के बारे में पूरी जानकारी कंपनी को मिल सकेगी। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य उपभोक्ता के नाम पर सिलेंडर लेने के दौरान गड़बड़ी होने से रोका जा सकेगा। इसके बारे में कंपनी की तरफ से उनके उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है ताकि समय से पहले ही सभी उपभोक्ता इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।
विज्ञापन



घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में करीब दो लाख उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी होना है।
- तरुण, इंडियन ऑयल, जिला नोडल अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें