फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कलवाड़ी में बिजली लाइन चोरी की समस्या बरकरार, गेहूं की बिजाई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। क्षेत्र के कलवाड़ी और उदयपुरी गांवों में बिजली पोल से तार चोरी की समस्या अब तक हल नहीं हुई है। इससे किसानों को गेहूं की फसल की बिजाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ महीने से क्षेत्र के 20 बोरवेल बंद पड़े हैं, जिससे सिंचाई कार्य ठप है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से चोरी हुई तारें दोबारा लगाने की मांग की, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय किसान नवीन और परवीन ने बताया कि गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है, परंतु बिजली लाइन न होने के कारण सिंचाई संभव नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 9 सितंबर को कलवाड़ी गांव के पास केएमपी रोड पर अज्ञात चोरों ने करीब तीन किलोमीटर एसीएसआर कंडक्टर लाइन चोरी कर ली थी, जिससे बिजली निगम को साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। इस मामले में मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस में केस दर्ज है। इस बीच बिजली निगम के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में कुल साढ़े नौ किलोमीटर लंबी लाइन चोरी हुई थी। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें