फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लड कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग महिला आठवीं मंजिल से कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार रात सेक्टर-43 में आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और दवाइयां ले रही थीं। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी अनिता (65 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के चलते वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित सुजान विहार में किराये पर रहती थीं। सोमवार की रात करीब 10.45 बजे महिला ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले जब घायल महिला को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने मृत महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी करण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ब्लड कैंसर की वजह से परेशान होने के कारण महिला ने आत्महत्या की है। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें