फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेंट्रलाइज पास पर ही बुजुर्गों को मिलेगी रोडवेज बस के किराए में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
60 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को रोडवेज डिपो से बनवाना होगा सेंट्रलाइज पास
विज्ञापन

50 फीसदी छूट के साथ रोडवेज बसों में सफर करने वालों का रिकॉर्ड तैयार करेगा हरियाणा परिवहन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा की रोडवेज बसों में सफर के दौरान किराए में 50 फीसदी छूट पाने के लिए 60 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को सेंट्रलाइज पास बनवाना अनिवार्य होगा। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से पोर्टल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल पर बुजुर्ग को अपना परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य विवरण दर्ज करवाना होगा। जो मोबाइल नंबर विवरण के दौरान डाला जाएगा, उस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर बुजुर्ग अपना सेंट्रलाइज पास का प्रिंट निकाल सकेंगे। सेंट्रलाइज पास के प्रिंट पर डिपो महाप्रबंधक के हस्ताक्षर कराने होंगे। गुरुग्राम डिपो में छह वॉल्वो बस, 71 ऑडनरी बस, 35 किलो मीटर स्कीम बस विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही है। आगामी समय में सेंट्रलाइज पास होने के बाद ही बुजुर्गों को किराए में छूट मिलेगी। अगर कोई बुजुर्ग रोडवेज बसों में सफर के दौरान सेंट्रलाइज पास नहीं रखेगा, तो उसको किराए में छूट नहीं मिलेगी। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार घर में एक से अधिक बुजुर्ग हैं, तो सभी को यह पास बनवाने होंगे। हरियाणा परिवहन विभाग 50 फीसदी छूट के साथ रोडवेज बसों में सफर करने वाले बुजुर्गों का रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। अभी तक रोडवेज बसों में बुजुर्ग आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाकर किराए में आधी छूट का लाभ उठा रहे थे।
प्रदेश सरकार के आदेशों के तहत यह सुविधा केवल हरियाणा के बुजुर्गों के लिए थी। लेकिन दूसरे प्रदेशों के लोग हरियाणा के आधार कार्ड पर 50 फीसदी किराए में रोडवेज बसों में सफर कर रहे थे। ऐसे में अब सेंट्रलाइज पास बनने के बाद पात्र बुजुर्ग ही किराए में छूट ले पाएंगे। सेंट्रलाइज पास बनने के बाद बुजुर्गों को आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। परिवहन विभाग के पास भी आंकड़ा होगा कि उनकी बसों में कितने बुजुर्ग सफर के दौरान किराए में आधी छूट का लाभ उठा रहे हैं। अभी तक विभाग के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं था कि उनकी बसों में कितने बुजुर्ग सफर करते हैं और कितने किराए में आधी छूट का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बुजुर्गों को रोडवेज बसों में सफर के दौरान किराए में 50 फीसदी छूट दी जा रही है। पोर्टल शुरू होने के बाद सेंट्रलाइज पास बनने की प्रक्रिया शुरू होगी। सेंट्रलाइज पास बनने के बाद पात्र बुजुर्गों को ही छूट मिलेगी। - राजबीर, मुख्य निरीक्षक (सीआई), रोडवेज बस डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें