फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड रेलवे रोड पर वाहनों की आवाजाही 15 दिनों तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी मोड और रेलवे स्टेशन, लक्ष्मण विहार की ओर जाने के लिए रूट डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड पर अगले 15 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इस रोड पर नई बस्ती के सामने सीवर का एक चैंबर धंस गया है। इसकी मरम्मत के लिए नगर निगम ने यातायात पुलिस से रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद बंद करने का अनुरोध किया था।
निगम के अनुरोध पर शुक्रवार की सुबह से यातायात पुलिस ने इस रोड पर वाहनों का आवागमन रोक कर न्यू कॉलोनी, कॉलोनी मोड़, रेलवे स्टेशन और लक्ष्मण विहार, राजेंद्र पार्क, दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर रूट को डायवर्ट कर दिया है। यातायात पुलिस ने आमजन की सहूलियत के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुबह सवेरे ही इसकी सूचना अपटेड कर दी थी।
विज्ञापन

सूचना जारी करने के चंद समय बाद ही नई बस्ती के पास बैरिकेट लगाकर रोड को बंद कर दिया। जैसे ही रोड बंद हुआ, इस ओर जाने वाले वाहन चालकों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने रूट डायवर्जन की जानकारी देकर वाहनों को नए रूट की ओर मोड़ दिया। जिससे सुबह कुछ समय के लिए सोहना चौक, मस्जिद चौक, सोहना अड्डा चौक पर वाहनों की रेलमपेल रही। सोहना चौक पर सोहना अड्डा पर ट्रैफिक सिग्नल होने के कारण भी वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक इन दोनों चौराहों पर वाहनों की गहमागहमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार होता गया।

निगम का दावा, चार से पांच दिन में ठीक कर देंगे : यातायात पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में ओल्ड रेलवे रोड पर 15 दिन के लिए वाहनों की आवाजाही बंद करने की सूचना जारी की है, लेकिन निगम का दावा है कि वह चार से पांच दिन में ही समस्या को दुरुस्त कर देगा। निगम के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) राधेश्याम शर्मा के अनुसार काफी दिनों से सीवर चैंबर से पानी रिसाव हो रहा था। लोग भी इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन मुख्य सड़क पर होने के कारण यातायात को रोकना जरूरी था। इसलिए इसे ठीक करने में थोड़ा बिलंब हुआ। उन्होंने कहा कि इस रोड पर वाहनों का दबाव भी अधिक है। यातायात पुलिस से लिखित में अनुरोध किया था।

वीकेंड के कारण चुना शुक्रवार का दिन : नगर निगम ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से चैंबर की मरम्मत का कार्यक्रम तय किया। बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती की छुट्टी पर निगम ने अपनी सभी तैयारियां मुकम्मल की। शुक्रवार को भी छुट्टी रही, इसलिए निगम ने शुक्रवार से मरम्मत शुरू कर दी। शनिवार और रविवार की छुट्टी का भी निगम पूरा लाभ उठाना चाहता है। छुट्टी के कारण इस सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहता है। अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन के कारण भी वाहन चालकों को कम दिक्कत होगी।
विज्ञापन


यह है यातायात पुलिस की एडवाइजरी
ओल्ड रेलवे रोड पर सीवेज-वे, टैंक का लेंटर टूट गया है और इसे ठीक होने में 15 दिन लगेंगे। इसलिए मस्जिद चौक सदर बाजार के पास ओल्ड रेलवे रोड को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। जनता को सलाह दी जाती है कि हरीश बेकरी ओल्ड रेलवे रोड के पास सेठी चौक या जेल चौक से भूतेश्वर मंदिर से पटौदी चौक तक नई कॉलोनी या रेलवे रोड की ओर अपने गंतव्य के लिए डायवर्ट रूट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें