फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हादसा: नाबालिग चालक ने दौड़ाई तेज रफ्तार कार, आठ साल के बच्चे को कुचला; मासूम की हुई मौत

Sat, 22 Nov 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आसपास लोगों ने कार को रूकवाकर बच्चे को देखा तो वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक बच्चा और कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित भोंडसी थाना के अंतर्गत मारुति कुंज के कृष्ण कुंज में शुक्रवार की शाम एक किशोर में तेज रफ्तार कार चलाते हुए आठ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोगों ने कार चला रहे नाबालिग लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से बच्चे के घायल होने पर आसपास खड़े लोगों ने कार चला रहे नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की थी। उसे भी चोटें लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मूलरूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के इगलास निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 15 वर्षों से भोंडसी क्षेत्र के कुष्णा कुंज में परिवार के साथ रह रहा है और बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर का काम करता है। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसके आठ वर्षीय बेटे योहान को टक्कर मार दी और बच्चे के कार के बोनट में फंसने की वजह से करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 

आसपास लोगों ने कार को रूकवाकर बच्चे को देखा तो वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस चौकी मारुति कुंज को दी गई तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निजी अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ देखकर भोंडसी थाने से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि कार से बच्चे को कुचलने की घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने कार चालक को पुलिस को सौंप दिया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला और वह नाबालिग निकला। मारपीट से घायल हुए नाबालिग चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इरफान ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कार चला रहे लड़के के बयान दर्ज किए जाएंगे। कार के मालिक के बारे में जानकारी ली गई है। कार किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। कार से मालिक से नाबालिग को कार चलाने के लिए देने के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें