फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, कुत्तों की नसबंदी का काम होगा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एजेंसी के आवंटन की प्रक्रिया हुई तेज, मुख्यालय से हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

- बहरामपुर के एसीबी सेंटर के भवन को सौंपने लेकर निगम ने लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के चारों जोन में खुलेआम घूमने वाले लावारिस कुत्तों पर प्रशासन की नजर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनके रखरखाव पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाऐंगे। अलग-अलग एजेंसी को निगम की ओर से काम के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। मुख्यालय से आने वाली मंजूरी के बाद इस पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन एजेंसी संचालकों को डॉग लवर्स की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
इन एजेंसी की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जहां पर कुत्ता काटने वाले को सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने से लेकर किसी भी तरह के कुत्ते के रखरखाव को ध्यान में रखा जाएगा। नगर निगम की ओर से चारों जोन के लिए अलग-अलग आठ करोड़ के टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन




नगर निगम की ओर से टेंडर लेने वाली एजेंसी हेल्पलाइन स्थापित करेगी है। पशु कल्याण संगठन/एजेंसी रिपोर्ट किए जाने वाले विवादित मामलों को दर्ज करने और उनका समाधान करने के लिए जिम्मेदार होगी। हेल्पलाइन पर आनी वाली सूचना के बाद एजेंसी की ओर से टीम मौके पर पहुंचने के साथ कुत्ते का रखरखाव खुद करेगी।

बहरामपुर के एसीबी सेंटर के भवन को सौंपने लेकर निगम ने लिखा पत्र
अलग-अलग चारों जोन में पकड़े जाने वाले कुत्तों को अभी बहरामपुर में बने एसीबी सेंटर में रखने की योजना है। भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार को काम पूरा करके जल्द ही इसे निगम को सौंपने को कहा गया है। निर्माण काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


चारों जोन में अलग-अलग एजेंसी को काम के आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मुख्यालय से मिलने वाली मंजूरी का इंतजार है। इनके आवंटन में इस बात का ख्याल रखा जाए कि डाॅग लवर्स को किसी तरह की शिकायत न हो और अदालत के आदेश की पालना की जाए। - प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें