फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांग्रेस के पूर्व विधायक और उनकी कंपनियों पर ईडी ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, महिरा इनफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और डीएस होम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट के खिलाफ अभियोजन शिकायत यानि पीसी दर्ज कराई है। इसे विशेष कोर्ट ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


ईडी ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट कर जानकारी दी है। इसमें बताया कि विशेष कोर्ट ने पांच दिसंबर को पीसी को संज्ञान लिया है। दूसरी ओर ईडी की की जांच में पता चला कि माहिरा ग्रुप और उसकी सहयोगी कंपनियों ने गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर हजारों घर खरीदारों से 616.41 करोड़ रुपये एकत्र किए। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी घर खरीदारों को घर मुहैया नहीं कराए गए। आरोपियों ने घर खरीदारों से 616.41 करोड़ लिए और इसका निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया गया। ईडी ने 25 जुलाई 2023 को कई परिसरों पर छापेमारी की थी, जिसमें बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें