फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लब संचालकों से मांगी थी करोड़ों की रंगदारी और 30 फीसदी की हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ते दिख रहे गुरुग्राम में बम धमाके के तार
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है
मूलरूप से मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव छुर का रहने वाला है आरोपी सचिन
13 दिन पहले ही गुरुग्राम के क्लब संचालकों ने किया था पुलिस से संपर्क,

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित क्लब मालिकों को व्हाट्सएप कॉल कर न केवल करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी, बल्कि क्लब की कमाई में तीस फीसदी हिस्सेदारी मांगे जाने की बात सामने आ रही है। पता चला है कि इस मामले में करीब दो सप्ताह पहले ही क्लब संचालकों ने पुलिस के आलाधिकारियों से संपर्क किया था। यही कारण है कि सेक्टर-29 में 24 घंटे पुलिसबल को तैनात किया गया था। दूसरी ओर पब के बाहर हुए बम धमाका के तार आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ते दिख रहे हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सचिन ने बताया है कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के लिए काम करता है। गोल्डी इस आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करता है। पुलिस टीम के साथ ही एनआईए भी आरोपी सचिन का आतंकवादी संगठन से कनेक्शन खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
गुरुग्राम में पब के बाहर हुए दो बम धमाकों के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन तालियान के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें गुरुग्राम पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अनिल की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार अलसुबह हुए इन धमाकों के बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस के साथ ही एनआईए और एसटीएफ भी आरोपी से पूछताछ करने पहुंची। बुधवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस जांच में इस बात का पता चला है कि गुरुग्राम के सेक्टर-27 स्थित पब के बाहर देसी बम से धमाके करने वाला आरोपी सचिन तालियान मात्र दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई ही कर पाया है। वह बेरोजगार है। वह अकेले ही गुरुग्राम आया था।
विज्ञापन


साथियों को लेकर खुलासा नहीं कर रही पुलिस:
सेक्टर-29 में बम ब्लास्ट मामले में पकड़े गए आरोपी के साथियों को लेकर पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है कि वारदात के दौरान पकड़े गए युवक के साथ दो साथी मौजूद थे या फिर इससे अधिक आए थे। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है । अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस मामले के तार चंडीगढ़ व पंजाब के अलावा विदेशों में बैठे आकाओं तक जुड़े होने की बात सामने आ रही है। बम धमाके की इस घटना के बाद पुलिस ने सचिन के अलावा एक और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। सूत्रों की माने तो इस युवक से भी मंगलवार को कड़ी पूछताछ की गई। हालांकि उसकी संलिप्तता इस मामले में नहीं मिली। ऐसे में बाद में उसे छोड़ दिया गया।




बम फेंककर दहशत फैलाने की मंशा
सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने गोल्डी बराड़ नेआतंकी संगठन बब्बर खालसा संगठन को फंड जुटाने के लिए गुरुग्राम के क्लब संचालकों से संपर्क साधा था, लेकिन संचालकों ने गोल्डी बराड़ से कोई बात नहीं की। इसके बाद उसने यहां बम फेंककर दहशत फैलाई है। उसके पास मौजूद बैग में दो और बम थे जिन्हें भी फेंकना था।
आधी रात के बाद से ही मौके पर था आरोपी:
पुलिस की मानें तो पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से करीब तीन घंटे पहले से मार्केट में मौजूद था। वह लगातार रेकी कर रहा था। फिलहाल अब आरोपी से गुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स और एनआईए द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




यह है पूरा मामला:

मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे सेक्टर-29 मार्केट स्थित वेयर हाउस कैफे और ह्यूमन क्लब पर बम फेंके गए। इस घटना में एक स्कूटी व क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। बम फटते ही पास ही गश्त कर रही पुलिस मौके की तरफ दौड़ी तो आरोपी युवक संदिग्ध कंधे पर बैग लिए भाग रहा था, जिसे काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व बैग से दो जिंदा देसी बम भी बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें