फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में ED का एक्शन: पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के घर-ऑफिस पर 24 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, कई दस्तावेज जब्त

Tue, 30 Sep 2025 07:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

ईडी रविवार सुबह छह बजे उनके घर व दफ्तर पहुंची। सोमवार को सुबह करीब 4 बजे टीम वापस लौट गई। सूत्रों का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर पर ईडी की टीम ने करीब 24 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। उनके सिविल लाइंस स्थित घर व दफ्तर पर रविवार सुबह छह बजे पहुंची। सोमवार को सुबह करीब 4 बजे टीम वापस लौट गई। सूत्रों का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए हैं। उनके आवास के बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं। दो साल पहले भी ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की थी। ईडी ने उस समय गोवा में कांडा के कैसिनो पर भी छापेमारी की थी। इसके बाद अब दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन


ईडी के पणजी कार्यालय की टीम ने 15 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी पणजी ने 28 व 29 सितंबर को एफईएमए, 1999 के तहत गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में मेसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स वर्ल्डवाइड रिसॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और बिग डैडी कैसीनो, गोवा से संबंधित 15 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल साक्ष्य, भारतीय मुद्रा में लगभग 2.25 करोड़ रुपये की नकदी, 14 हजार अमेरिकी डॉलर और लगभग 8.50 लाख रुपये के बराबर अन्य विदेशी मुद्रा बरामद और जब्त की गई। इसके अलावा, 90 लाख रुपए से अधिक मूल्य की यूएसडीटी सहित विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी पाई गईं और उन्हें फ्रीज कर दिया गया। बिग डैडी कैसीनो पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें