फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शंकर चौक पर गलत दिशा में दौड़ रहे ई-रिक्शा, हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। व्यस्त शंकर चौक पर इन दिनों गलत दिशा में चल रहे ई-रिक्शा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। यहां पर बढ़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए यू-टर्न लेने की बजाय गलत दिशा में वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है और जाम की स्थिति भी बन रही है। खासकर सुबह के समय यहां से आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोग सफर करते हैं, जिन्हें कई बार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



यात्रियों के अनुसार, कई ई-रिक्शा चालक सवारियों को जल्दी छोड़ने और अधिक चक्कर लगाने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ये चालक सड़क के बीचोंबीच ही यात्रियों को बैठाने और उतारने लगते हैं जिससे अन्य वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। सुबह कार्यालय और विद्यालय के समय यातायात दबाव अधिक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्री अमिषा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गलत दिशा में चलते हुए ये ई-रिक्शा पलट भी जाते हैं। वहीं, कई बार अचानक सामने से दूसरे वाहनों के आ जाने से ये नियंत्रण खो देते हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोकने पर कुछ चालक गलत व्यवहार भी करते हैं और नियम मानने को तैयार नहीं होते। वहीं, सिमरन ने कहा कि गलत दिशा से आने वाले ई-रिक्शा के कारण कई बार लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें